राजस्थान के निर्भीक, धमाकेदार "वैभव" का शतक,केवल 36 गेंदों में 12 छक्के के साथ जयपुर में रात को चमका सूर्यवंशी

राजस्थान के निर्भीक, धमाकेदार "वैभव" का शतक,केवल 36 गेंदों में 12 छक्के के साथ जयपुर में रात को चमका सूर्यवंशी

36 गेंदों में शतक, 12 छक्कों से मचाया धमाल; जयपुर में ‘वैभव’ की तूफानी पारी

जयपुर। राजस्थान रॉयल के युवा बल्लेबाज (15 वर्ष) वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार रात धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंदों में शतक जड़ दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी में 12 छक्के शामिल रहे, जिसने दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। मैदान के चारों ओर शानदार शॉट खेलते हुए उन्होंने तेजी से रन बटोरे और देखते ही देखते शतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी की बदौलत टीम को मजबूत स्थिति मिली। स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने हर छक्के और चौके पर जोरदार तालियां बजाईं। 

विदित हो कि जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में हो रहे आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। वैभव ने इस सीजन में तीसरी बार 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकी  साथ ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए। वैभव टी-20 में 1000 रन पूरे करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। वैभव के तूफान के दम पर राजस्थान ने पावरप्ले के अंदर 76 रन कूटे हैं।  बता दें सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हैदराबाद इस मैच में दो बदलाव के साथ उतरी है। राजस्थान भी बदलाव के साथ उतरी है और वो आज के मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ है।