छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2ः30 बजे होंगे जारीः गजेंद्र यादव

Gajendra Yadav

छत्तीसगढ़ बोर्ड परिणाम 29 अप्रैल को दोपहर 2ः30 बजे होंगे जारीः गजेंद्र यादव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल, बुधवार को घोषित किए जाएंगे। इसकी जानकारी राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने दी है। उन्होंने बताया कि दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से जारी किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। यह परिणाम केवल अंकों की घोषणा नहीं है, बल्कि छात्रों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए रखें और परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है और प्रत्येक विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं होती हैं।