कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा को नेशनल को-ऑर्डिनेटर सम्मान

कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा को नेशनल को-ऑर्डिनेटर सम्मान

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कैट की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष (छत्तीसगढ़)मधु अरोरा को नेशनल को-ऑर्डिनेटर के रूप में सम्मानित किया है। 

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा ने बताया कि 17 एवं 18 अप्रैल  को नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन में राष्ट्रीय महिला विंग का दो दिवसीय कार्यक्रम कैट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भारतिया एवं कैट के राष्ट्रीय महासचिव एवं चांदनी चौक नई दिल्ली के सांसद माननीय प्रवीण खंडेलवाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता  की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भी महत्वपूर्ण विचार साझा किए। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वक्ताओं ने महिलाओं के उत्साह, सहभागिता एवं सशक्तिकरण पर अपने प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए।

मधु अरोरा ने कहा कि मैं बीसी भरतिया एवं प्रवीण खंडेलवाल का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। साथ ही राष्ट्रीय महिला विंग की अध्यक्ष संगीता पाटिल दिल्ली से रेनू एवं अंजलि और दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं का एवं कैट परिवार के सभी सदस्यों का, जो भारत के विभिन्न राज्यों से पधारे, उनके अमूल्य सहयोग एवं सहभागिता रही । इसके साथ ही विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं को राष्ट्रीय पद पर नियुक्त किया गया जिसमें सौभाग्य की बात है कि हमारे छत्तीसगढ़ से मुझे  और  निहारिका त्रिपाठी बिलासपुर  का नाम सम्मिलित किया गया। हम दोनों को राष्ट्रीय पदाधिकारी नियुक्त करने पर कैट का आभार व्यक्त करती हूं।