टेक की दौड़ में बड़ा उलटफेर: हुरुन रिच लिस्ट 2025 में जयश्री उल्लाल सबसे आगे, पिचाई-नडेला पीछे

टेक की दौड़ में बड़ा उलटफेर: हुरुन रिच लिस्ट 2025 में जयश्री उल्लाल सबसे आगे, पिचाई-नडेला पीछे

नई दिल्ली। हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2025 में एरिस्टा नेटवर्क्स की सीईओ जयश्री उल्लाल भारतीय मूल की लीडर्स में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं। इस सूची में उन्होंने सुंदर पिचाई और सत्या नडेला को पीछे छोड़ दिया है।

हुरुन रिपोर्ट के अनुसार, जयश्री उल्लाल की कुल नेट वर्थ लगभग 5.7 अरब डॉलर आंकी गई है। उनकी संपत्ति में यह तेज़ बढ़ोतरी AI, क्लाउड नेटवर्किंग और सॉफ्टवेयर सर्विसेज सेक्टर में एरिस्टा नेटवर्क्स के मजबूत प्रदर्शन के कारण हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में शेयर वैल्यू और ग्लोबल डिमांड बढ़ने से उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय इजाफा हुआ।

हुरुन इंडिया की यह सूची एक बार फिर दिखाती है कि भारतीय मूल के प्रोफेशनल्स वैश्विक टेक इंडस्ट्री में आर्थिक और नेतृत्व दोनों स्तरों पर मजबूत पकड़ बना चुके हैं।