बिहार के जनादेश,लोकतंत्र और सुशासन की जीत : सीएम साय

बिहार के जनादेश,लोकतंत्र और सुशासन की जीत : सीएम साय

रायपुर। दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश,लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर चुना है।

सीएम साय ने कहा कि ऐसा देखा जाता है कि कई बार सत्ता में रहने में बाद सत्ताधारी दल को ‘एंटी इंकम्बेंसी’ झेलना पड़ता है। भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा नीत गठबंधन ने यह साबित किया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतर कर आप बार-बार आशीर्वाद पा सकते हैं।

बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आगे और तेजी से प्रदेश का विकास करे, यही शुभकामना है।