डोम एवं टेंट निर्माण कार्य प्रारंभ, निरीक्षण हेतु मेला स्थल पहुँची CAIT टीम

डोम एवं टेंट निर्माण कार्य प्रारंभ, निरीक्षण हेतु मेला स्थल पहुँची CAIT टीम

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित होने जा रहे नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियों ने अब जमीनी स्तर पर तेजी पकड़ ली है। एक्सपो के अंतर्गत मेला स्थल पर डोम एवं टेंट निर्माण कार्य का औपचारिक शुभारंभ हो चुका है। इस अवसर पर तैयारियों का जायजा लेने हेतु Confederation of All India Traders (CAIT) की टीम आज मेला स्थल पहुँची और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी सहित कैट एवं युवा कैट के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। टीम ने डोम, ओपन स्टॉल्स, ऑटोमोबाइल जोन, फूड जोन, पिंक पवेलियन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अमर पारवानी ने कहा कि CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देशभर के व्यापारियों के लिए अवसरों का महाकुंभ है। मेला स्थल पर निर्माण कार्य प्रारंभ होना इस बात का संकेत है कि अब यह आयोजन पूरी गति से आगे बढ़ चुका है। CAIT यह सुनिश्चित करेगा कि एक्सपो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप आयोजित हो।

CAIT के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने बताया कि चार भव्य डोम, आकर्षक टेंट संरचनाएँ और थीम आधारित पवेलियन्स एक्सपो की भव्यता को नई पहचान देंगे। उन्होंने कहा कि एक्सपो के माध्यम से छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग को राष्ट्रीय मंच मिलेगा तथा “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” की भावना को सशक्त बल मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान CAIT टीम ने समयबद्ध कार्य पूर्ण करने, सुरक्षा मानकों, आगंतुकों की सुविधा, पार्किंग, बिजली एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं पर विशेष जोर दिया। टीम ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे और अधिक सुव्यवस्थित व आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 को लेकर व्यापारिक जगत में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। डोम एवं टेंट कार्य प्रारंभ होने के साथ ही यह आयोजन अब एक भव्य व्यापारिक महाआयोजन का रूप लेता हुआ दिखाई देने लगा है।

निरीक्षण हेतु मेला स्थल पर कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, भरत जैन, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, कान्ति पटेल, डाॅ. मनीष गुप्ता, शैलेन्द्र शुक्ला, हिमांषु वर्मा, अमित गुप्ता एवं मनीष सोनी, आदि।