होर्मुज जलडमरूमध्य पर महायुद्ध की आहट: अमेरिका ने कड़ा किया रुख, ट्रंप ने चीन और फ्रांस समेत मित्र राष्ट्रों से युद्धपोत तैनात करने को कहा
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति मार्ग, होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर अमेरिका अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहा है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा कूटनीतिक दांव खेलते हुए चीन, फ्रांस और अन्य सहयोगी देशों से अपील की है कि वे इस क्षेत्र में अपने-अपने युद्धपोत तैनात करें। अमेरिका का स्पष्ट कहना है कि इस समुद्री रास्ते से होने वाले वैश्विक व्यापार की सुरक्षा का भार अब केवल वाशिंगटन अकेले नहीं उठाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप का यह रुख उन देशों के लिए एक बड़ी चुनौती है जो अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस मार्ग पर निर्भर हैं। उनका तर्क है कि चूंकि चीन और यूरोपीय देशों के तेल टैंकर इस संकरे रास्ते का सबसे अधिक उपयोग करते हैं, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए सैन्य और आर्थिक योगदान देना उनकी भी जिम्मेदारी है। इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव ने वैश्विक तेल बाजार में अस्थिरता पैदा कर दी है। यदि ट्रंप की इस मांग के बाद विभिन्न देश अपनी नौसेना को यहाँ तैनात करते हैं, तो होर्मुज का इलाका दुनिया के सबसे बड़े सैन्य शक्ति केंद्र में बदल सकता है, जिससे टकराव की आशंका और भी बढ़ जाएगी।

admin 




