पिता-पुत्र की मौत पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मी को होगी फांसी, जानिए क्या था मामला...

पिता-पुत्र की मौत पर कोर्ट का बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मी को होगी फांसी, जानिए क्या था मामला...

चेन्नई/मदुरै। तमिलनाडु के चर्चित जयराज-बेनिक्स कस्टोडियल डेथ मामले में मदुरै जिला अदालत ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पुलिस हिरासत में पिता-पुत्र की मौत के मामले में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा दी है, वहीं इंस्पेक्टर श्रीधर पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि दोनों को “बदले की भावना से निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा गया”, जो मानवता को झकझोर देने वाला है। अदालत ने यह भी माना कि सीसीटीवी फुटेज जैसे मजबूत सबूतों ने सच सामने लाने में अहम भूमिका निभाई।

यह मामला जून 2020 का है, जब लॉकडाउन के दौरान दुकान देर तक खुली रखने के आरोप में जयराज और उनके बेटे बेनिक्स को गिरफ्तार किया गया था। बाद में पुलिस हिरासत में कथित यातना के चलते दोनों की मौत हो गई थी।

सीबीआई ने मामले की जांच कर आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज किया था और अधिकतम सजा की मांग की थी, जिस पर अब कोर्ट ने कड़ा फैसला सुनाया है।