नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक,अनाचार के बाद था फरार,2 माह बाद ओडिशा में पुलिस ने दबोचा
स्कूटी में बैठाकर सड्डू ले गया था आरोपी,अगले दिन ही बरामद हुई थी पीड़िता
रायपुर। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और अनाचार करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस के अनुसार 15 जनवरी म को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी ने 16 वर्षीय नाबालिग को “तुम्हारी दीदी बुला रही है” कहकर अपने झांसे में लिया और स्कूटी में बैठाकर सड्डू स्थित अपने घर ले गया। वहां उसने पीड़िता के साथ अनाचार किया और वारदात के बाद फरार हो गया।
मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। 16 जनवरी को ही पीड़िता को बरामद कर लिया गया और महिला पुलिस अधिकारी के समक्ष उसका बयान दर्ज किया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की गई।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ओडिशा में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने धरमगढ़ में दबिश देकर आरोपी खड़ाराजू उर्फ राजू सेन उर्फ रेमंड (29) निवासी शंकर नगर, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उसे 18 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

admin 




