रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 22 थाना प्रभारियों का बदला गया चार्ज
रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 22 थाना प्रभारियों का बदला गया चार्ज
रायपुर। राजधानी में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शहर के थानों में टीआई (थाना प्रभारी) स्तर पर व्यापक फेरबदल करते हुए अधिकांश थानों के प्रभारियों को बदल दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, खमतराई सहित कई थानों के टीआई को ट्रैफिक विभाग में स्थानांतरित किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकांश निरीक्षकों को फील्ड ड्यूटी में वापस लाया गया है। इसके अलावा कुछ निरीक्षकों के थानों में भी बदलाव किया गया है।
यह फेरबदल खमतराई, तेलीबांधा, मौदहापारा, आजाद चौक, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, पंडरी, डीडीनगर, देवेंद्रनगर, गोलबाजार, सरस्वती नगर, कबीर नगर, राजेंद्र नगर और अजाक थाना में हुआ हैं।
कुल 22 निरीक्षकों का चार्ज बदला गया है, जिनमें से 5 को ट्रैफिक विभाग में भेजा गया है। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देखे आदेश -

admin 





