महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी से मिले सीएम

महामंडलेश्वर कैलाशनंद गिरी से मिले सीएम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर  में निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनके साथ विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, गजेंद्र यादव, महिला एवं  लक्ष्मी राजवाड़े, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।