लेट नाइट पार्टी में स्टेज से लड़कियों को पिलाई शराब, तेज म्यूजिक की शिकायत पर पहुंची पुलिस

लेट नाइट पार्टी में स्टेज से लड़कियों को पिलाई शराब, तेज म्यूजिक की शिकायत पर पहुंची पुलिस

रायपुर। राजधानी के सेरीखेड़ी स्थित नाइट क्लब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जहां रविवार देर रात एक पार्टी चल रही थी। पार्टी में इन्फ्लुएंसर स्टेज से लड़कियों को शराब परोसते दिखाई दे रही है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पियानो क्लब का बताया जा रहा है। क्लब में देर रात तक पार्टी चल रही थी और तेज आवाज में म्यूजिक चलाई जा रही थी। स्टेज में खड़ी इंफ्लूऐंसर के आसपास युवाओं का जमावड़ा दिख रहा है। पार्टी में मुंबई के कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी दिख रहे हैं, जो पार्टी में लोगों को शराब परोसते दिखाई दिए। 

क्लब में देर रात हो रहे इस पार्टी के जानकारी पुलिस को मिली तो तेलीबांधा थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और प्रबंधन से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू की। क्लब का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय रहवासियों ने अपनी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आउटर के इन इलाकों में लगातार इस तरह की पार्टियां होती रहती है। उन्होंने पुलिस से ऐसी पार्टियों पर रोक लगाने की मांग की है।