IPL 2025 के बीच BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का एलान, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2024-25 के लिए महिला क्रिकेटर्स की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। बीसीसीआई ने इस बार टीम इंडिया की 16 महिला खिलाड़ियों को सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने का ऐलान किया है। बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटर्स की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। 17 में से 3 खिलाड़ियों को ग्रेड ए में रखा है। वहीं, ग्रेड बी में 4 खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही हैं। इनके अलावा 9 खिलाड़ियों को ग्रेड सी में जगह दी गई है। ये कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर, 2024 से 30 सितंबर, 2025 तक के लिए है।
बीसीसीआई ने ग्रेड ए में कप्तान हरमनप्रीत के अलावा स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा को ग्रेड ए कैटेगरी में जगह दी है। वहीं बी ग्रेड में 4 खिलाड़ियों को जगह मिली है। ये 4 खिलाड़ी रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा हैं। इनके अलावा यस्तिका भाटिया, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, अरुंधति रेड्डी, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, स्नेह राणा और पूजा वस्त्रकार को ग्रेड सी में रखा गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने प्रेस रिलीज करते हुए इसका ऐलान किया।