RTO में 14 हजार रिश्वत लेते बाबू को ACB ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने राजधानी रायपुर स्थित आरटीओ कार्यालय में एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फाइनेंस गाड़ी का नाम ट्रांसफर करने के बदले 15 हजार रुपए की मांग की थी।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शोभा राम देवांगन आरटीओ कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। उसने एक फाइनेंस कंपनी की गाड़ी का नाम ट्रांसफर करने के एवज में शिकायतकर्ता से पैसे मांगे थे। सौदा 15 हजार रुपए में तय हुआ था।
इसकी शिकायत मिलने पर ACB रायपुर ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत शुक्रवार को जैसे ही आरोपी शिकायतकर्ता से 14 हजार रुपए रिश्वत के रूप में ले रहा था, टीम ने मौके पर ही उसे दबोच लिया।
ACB की इस कार्रवाई से आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

admin 





