छोटी क्लिनिक से लंदन संसद तक पहुंचे डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी,छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय

छोटी क्लिनिक से लंदन संसद तक पहुंचे डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी,छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को लंदन में आयोजित Holistic Medicine Conference 2026 में विशेष आमंत्रण मिला है। यह सम्मेलन 10 अप्रैल को Houses of Parliament और 13 अप्रैल को University of Oxford में आयोजित होगा, जिसमें दुनियाभर के नीति-निर्माता, सांसद और स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होंगे।

डॉ. त्रिवेदी इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता और भारत में इसके महत्व को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेंगे। सम्मेलन में भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नीतीश दूबे सहित कई विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।।

*संघर्ष से सफलता तक का सफर*
डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी ने अपने करियर की शुरुआत एक छोटी क्लिनिक से की थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से हजारों मरीजों का सफल उपचार किया और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई।
कोरोना काल में दी सेवाएं
कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने निरंतर मरीजों का उपचार किया। होम्योपैथी के माध्यम से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उनकी भूमिका को सराहा गया।
प्रदेश के लिए गौरव का विषय
डॉ. त्रिवेदी की यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व की बात है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी वैश्विक मंच पर पहचान बनाई जा सकती है। यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।