“गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती : नितिन गौरीशंकर अग्रवाल

“गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती : नितिन गौरीशंकर अग्रवाल

गौ सेवकों ने दिया गौ कथा का निमंत्रण,हर संभव सहयोग का आश्वासन

रायपुर। मंधार में “गौ मद भागवत कथा महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन 21 मार्च 2026 से 27 मार्च तक दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक सात दिवसीय कथा के रूप में किया जा रहा है। यह आयोजन मां मंगला गौ सेवा समिति मंधार के तत्वावधान में समस्त ग्रामवासियों के सौजन्य से संपन्न हो रहा है।

इस पावन कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य कथावाचक गोवत्स सुरभि दास जी महाराज द्वारा किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को गौ माता की कथा सुनने का पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है।

इसी क्रम में गौ सेवकों एवं कथा आयोजकों ने नितिन गौरीशंकर अग्रवाल को कथा का निमंत्रण दिया। उनकी सेवा भावना के विषय में अवगत होने पर नितिन  अग्रवाल अत्यंत प्रभावित हुए।

उन्होंने गौ सेवा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया तथा गौ सेवकों का मनोबल बढ़ाया। नितिन अग्रवाल ने कहा, “गौ सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। यह हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमें गौ सेवा का अवसर प्राप्त हो रहा है।”

साथ ही उन्होंने प्रस्तावित गौशाला निर्माण में भी पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।  नितिन गौरीशंकर अग्रवाल एक धार्मिक एवं समाजसेवी व्यक्तित्व हैं, जो लंबे समय से मानव सेवा और धर्मप्रेमियों के सहयोग में समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।