सवन्नी को क्रेडा, राजा को टीबीसी नीलू को पर्यटन व संजय को नान, सीएम साय ने 36 निगम- मंडलों में की नियुक्ति

सवन्नी को क्रेडा, राजा को टीबीसी नीलू को पर्यटन व संजय को नान, सीएम साय ने 36 निगम- मंडलों में की नियुक्ति

नवरात्रि में भाजपा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
रायपुर (चैनल इंडिया)। नवरात्रि के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद 36 निगम मंडलों में नई नियुक्ति की गई है। जारी सूची में विधायक नंदकुमार साहू को आरडीए, पूर्व विधायक सौरभ सिंह को खनिज विकास निगम और प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

सूची में कई पुराने नेताओं को एक बार फिर नियुक्ति दी गई है।  राज्य सरकार द्वारा जारी सूची में जिन नेताओं को निगम मंडल में नियुक्ति दी गई है, उनमें भूपेंद्र सिंह सवन्नी को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम, लोकेश कावडिय़ा को अध्यक्ष छत्तीसगढ़  नि:शक्त जन वित्त एवं विकास निगम, मोना सेन को अध्यक्ष राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, गौरीशंकर श्रीवास को उपाध्यक्ष राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड, शालिनी राजपूत को अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड चंद्रक्रांति वर्मा को उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड बनाया गया है। 

निगम-मंडल के पदाधिकारी :-
भूपेन्द्र सिंह सवन्नी: अध्यक्ष राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)
राजा पांडेय: अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम
श्रीनिवास राव मद्दी: अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग
नीलू शर्मा: अध्यक्ष पर्यटन मंडल
संजय श्रीवास्तव:अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम
अनुराग सिंहदेव: गृह निर्माण मंडल
केदारनाथ गुप्ता: अध्यक्ष दुग्ध महासंघ मर्यादित
राजीव अग्रवाल: छत्तीसगढ़  स्टेट इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कार्पोरेशन
नंदकुमार साहू: अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण
लोकेश कावडिय़ा: अध्यक्ष नि:शक्तजन वित्त एवं विकास निगम
मोना सेन: अध्यक्ष राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
गौरीशंकर श्रीवास: उपाध्यक्ष राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
शालिनी राजपूत: अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड
चन्द्रकान्ति वर्मा: उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड
डॉ. वर्णिका शर्मा: अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग
राकेश पाण्डेय: अध्यक्ष खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड
शम्भूनाथ चक्रवती: अध्यक्ष माटीकला बोर्ड
सौरभ सिंह: अध्यक्ष  खनिज विकास निगम
अमरजीत सिंह छाबड़ा: अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग
सुरेन्द्र कुमार बेसरा: अध्यक्ष अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एव विकास निगम
जितेन्द्र कुमार साहू: अध्यक्ष राज्य तेलघानी विकास बोर्ड
प्रफुल्ल विश्वकर्मा:अध्यक्ष लौह शिल्पकार विकास बोर्ड
प्रहलाद रजक: अध्यक्ष रजककार विकास बोर्ड
ध्रुव कुमार मिर्धा: अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड
शशांक शर्मा: अध्यक्ष संस्कृति परिषद
भरतलाल मटियारा: अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड
डॉ. लखनलाल धीवर: उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़  मछुआ कल्याण बोर्ड
सुरेश कुमार चंद्रवंशी: अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद
चंद्रहास चंद्राकर: अध्यक्ष राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम
संदीप शर्मा: अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग
चंदूलाल साहू: अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम
रामप्रताप सिंह: अध्यक्ष छत्तीसगढ़  भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल

योगेशदत्त मिश्रा: अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल
रामसेवक पैकरा: अध्यक्ष राज्य वन विकास निगम
दीपक महस्के: अध्यक्ष छत्तीसगढ़  मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
विकास मरकाम: अध्यक्ष छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड में नियुक्ति दी गई है।

आएगी एक और सूची
राज्य सरकार ने अभी कई विभागों के निगम मंडल में नियुक्ति नहीं की है। इसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि जल्द ही निगम मंडल की एक और सूची जारी हो सकती है। इनमें बेवरेज कार्पोरेशन सहित कई अन्य निगम मंडल शामिल हैं।

रायपुर का दबदबा 12 नेता शामिल 
राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के निगम, मंडल और आयोग में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की पहली सूची जारी की है। बुधवार को देर रात जारी सूची में राजधानी रायपुर के नेताओं का दबदबा रहा। सूची में प्रदेश के 36 नेताओं के नाम हैं, जिनमें से 25 जनप्रतिनिधियों को पहली बार निगम, मंडल अथवा आयोग की कुर्सी सौंपी गई है। 11 ऐसे हैं जिन्हें निगम, मंडल में काम करने का पुराना अनुभव रहा है। रायपुर के जिन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, केदार गुप्ता, संदीप शर्मा, नंदकुमार साहू, दीपक महस्के, लोकेश कावडिय़ा, मोना सेन, गौरीशंकर श्रीवास, अमरजीत छाबड़ा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा और शशांक शर्मा शामिल है। सूची में किसी भी विधायक को पद नहीं दिया गया है मगर हर क्षेत्र में अपनी सक्रियता दिखाने वाले जनप्रतिनिधियों को निगम आयोग, मंडल का अध्यक्ष उपाध्यक्ष का पद देकर साधने का प्रयास किया गया है।  

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड, अभिकरण एवं प्राधिकरण में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। सभी को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।