रेप केस के मामले में ईसाई पादरी "बजिंदर सिंह" को उम्र कैद

नई दिल्ली। पंजाब से आए स्वयंभू पादरी बजिंदर सिंह को मोहाली कोर्ट ने हाल ही में रेप के मामले में दोषी करार दिया था। आज (मंगलवार, 1 अप्रैल) को कोर्ट ने बजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस मामले में पिछली सुनवाई 28 मार्च को हुई थी, जब सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने बजिंदर सिंह को रेप केस में दोषी पाया था।
यह रेप केस साल 2018 का है। पीड़िता का कहना है कि वह पिछले 7 साल से न्याय की गुहार लगाते हुए कोर्ट और पुलिस के चक्कर काट रही थी। पीड़िता ने दावा किया कि उसके जैसी और भी कई महिलाएं हैं, जिसका पादरी बजिंदर सिंह शोषण करता था।