फ्लाइट का एसी बंद होने से यात्री हुए बेहोश,वीडियो वायरल

फ्लाइट का एसी बंद होने से यात्री हुए बेहोश,वीडियो वायरल

नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली से वाराणसी जा रहे यात्रियों को उस वक्त खासा परेशान होना पड़ा जब फ्लाइट का एसी बंद हो गया। फ्लाइट के 3 यात्री बेहोश हो गए। घुटन और गर्मी के कारण परेशान यात्रियों ने फ्लाइट में मौजूद स्टाफ से बहस भी हुई। दरअसल फ्लाइट संख्या 6E 2235 में टेक ऑफ से पहले ही एसी अचानक बंद हो गया था। फ्लाइट के अंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसी बंद होने की वजह से फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ा। बेहोश हुए लोगों में बच्चे और महिलाएं शामिल रहे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रियों का गुस्सा तब अधिक फुट पड़ा जब टेक ऑफ से पहले यात्रियों ने क्रू मेंबर्स को एसी बंद होने की जानकारी दी थी लेकिन शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। पूरे सफर में एसी बंद रहने से यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।