दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर जबरदस्त मुठभेड़ : नौ वर्दीधारी नक्सली ढेर, शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद

दंतेवाड़ा-बीजापुर बार्डर पर जबरदस्त मुठभेड़ : नौ वर्दीधारी नक्सली ढेर, शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद

बीजापुर (चैनल इंडिया)। दंतेवाड़ा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर आज हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सुरक्षा जवानों ने नौ वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराय। उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।   जिला दंतेवाड़ा एवं बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र पर पश्चिम बस्तर डिवीजन के माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना प्राप्त होने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान प्रात: 10:30 बजे पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें नौ नक्सलियों को मार गिराया गया। सुरक्षा जवानों ने उनके शव भी बरामद कर लिए हैं। मौके से एसएलआर, 303 रायफल व 315 बोर रायफल समेत बड़ी मात्रा में हथियार जब्त किए गए हैं। मुठभेड़ में किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके की सर्चिंग जारी है। सुरक्षा जवानों के वापस लौटने के बाद पूरी जानकारी दी जा सकेगी।