मंत्री टंकराम वर्मा ने रावणभाठा दशहरा मैदान में बैल दौड़ और सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को दिया पुरस्कार

मंत्री टंकराम वर्मा ने रावणभाठा दशहरा मैदान में बैल दौड़ और सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को दिया पुरस्कार

रायपुर। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन मंत्री टंकराम वर्मा ने बैल दौड़ और बैल सजाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

रावणभाठा दशहरा मैदान रायपुर में बैल दौड़ प्रतियोगिता में शामिल सभी 17  बैल जोड़ों के मालिकों को प्रत्येक को 1000 नगद सांत्वना राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर नगर निगम पार्षद दल उप नेता मनोज वर्मा , समाजसेवी रतिकांत साहू को  पगड़ी साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजन समिति के संयोजक माधव लाल यादव ने की। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के द्वारा उक्त प्रतियोगिता के आयोजन का 16वां वर्ष रहा। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सचिव धन्नूलाल देवांगन,जोहत राम सोनकर, विजय पाल ,जय सोनकर ,सनत राम साहू ,अमरनाथ साहू, चांद रतन साहू ,डॉ मनोज ठाकुर , सुमित यादव का योगदान  रहा।


उक्त जानकारी आयोजन समिति के संयोजक माधव लाल यादव ने  देते हुए कहा कि

*बैल दौड़ में*  *प्रथम* नीलकंठ साहू मठपुरैना का बैल,4100 रुपए नगद व मेडल,  *द्वितीय* 2000 रुपए जोतकर साहू जमराव,  *तृतीय* 1100 रुपए नगद।

*बैल सजावट पुरुस्कार*
*प्रथम* कन्हैया सोनकर भाठागांव 4500 रूपए नगद एवं मेडल, *द्वितीय* उजियार साहू, भाठागांव 2500 रुपए  *तृतीय* शंकरलाल सोनकर, भाठागांव 1500 नगद पुरस्कार एवं मेडल।