स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत कल से,100 रुपए शुल्क तय

स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत कल से,100 रुपए शुल्क तय

रायपुर। भारतीय महिला कांग्रेस का 40 वां स्थापना दिवस रविवार 15 सितंबर को मनाया जाएगा।  साथ ही इस दिन महिला कांग्रेस संगठन की नई वेबसाइट लॉन्च की जाएगी और महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान की भी शुरुआत होगी। यह जानकारी शनिवार को राजीव भवन में प्रेसवार्ता कर राष्ट्रीय सचिव व  प्रभारी छत्तीसगढ़ सुनीता सेरावत ने दी। 

सुनीता सेरावत ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देश पर प्रत्येक राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश, सहित महिला कांग्रेस मुख्यालयों से लेकर सभी जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा 40 वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।  स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा। 15 सितंबर के ही दिन राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की वेबसाइट की भी शुरुआत होगी। इस वेबसाइट के माध्यम से हर वर्ग की महिलाएं 5 साल तक के लिए महिला कांग्रेस की सदस्य बन सकती हैं। मात्र 100 रुपए की ऑनलाइन फ़ीस जमा करने पर हर महिला सदस्य को एक सदस्यता सर्टिफिकेट भी उसी समय ऑनलाइन प्राप्त होगा। 
प्रेसवार्ता में शहर अध्यक्ष ममता राय,हाजरुन खान महासचिव,शकुन डहरिया,प्रगति वजपेयी प्रवक्ता प्रदेश महिला कांग्रेस,अनुषा श्रीवास्तव महासचिव,गंगा यादव प्रदेश सचिव,अनिता भतपहरी प्रदेश सचिव मौजूद थे।