आरडीए कॉलोनी की महिलाओं ने कांवड़ यात्रा कर हटकेश्वर महादेव को चढ़ाया जल

आरडीए कॉलोनी की महिलाओं ने कांवड़ यात्रा कर हटकेश्वर महादेव को चढ़ाया जल

रायपुर। आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द से महिलाओं के द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द से बड़ी संख्या में महिलाएं भक्तिभाव से कांवड़ यात्रा में शामिल हुईं। आरडीए कॉलोनी की महिलाएं बोल बम, बोल बम, बोल बम का नारा लगाते हुए आरडीए कॉलोनी से महादेव घाट पहुंचीं। पैदल यात्रा कर महादेव घाट पहुंचने पर महिलाओं ने हटकेश्वर नाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को जल चढ़ाया। पूजा अर्चना कर महिलाओं ने नौका विहार का भी आनंद लिया।