राहुल गांधी के बयान पर बोले डिप्टी सीएम साव,अमेरिका में नहीं भारत जाकर रखूंगा अपनी बात

राहुल गांधी के बयान पर बोले डिप्टी सीएम साव,अमेरिका में नहीं भारत जाकर रखूंगा अपनी बात

डिप्टी सीएम अरुण साव ने विदेशी धरती पर राजनीति से ऊपर भारतीयता को रखा प्रथम 

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अमेरिका दौरे के दौरान विपक्ष के नेताओं को बड़ी सीख दी है, बहुत बड़ा सकारात्मक संदेश दिया है देश के बाहर राजनीतिक बयानबाजी करने वालों को। उन्होंने राहुल गांधी के भारत, सिख धर्म और मोदी पर दिये विवादित बयान पर टिप्पणी नहीं की, उनके राहुल गांधी के खिलाफ विदेशी धरती पर बयान नहीं देने का संदेश स्पष्ट है, वो  संदेश देना चाहते हैं कि, विदेशी धरती पर हल्की राजनीति नहीं करनी चाहिए, जिससे भारत की गौरवशाली प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचे। इसका दूरगामी दुष्प्रभाव पड़ता है। विदेशी धरती पर देश के प्रति एक गलत धारणा बनती है। इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

दरअसल, उपमुख्यमंत्री अरुण साव न्यूजर्सी में प्रवासी भारतीयों से संवाद कर रहे थे, इस दौरान उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया चाही गई। डिप्टी सीएम साव ने राजनीति से ऊपर बड़ा दिल दिखाते हुए, राहुल गांधी के विवादित बयान पर विदेशी धरती पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के लोकसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष है। उनकी बातों पर हम अपने देश में जाकर चर्चा करेंगे। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि हम जहां जाए, भारत माता के गौरव को बढ़ाएं, ये हमारे लिए महत्वपूर्ण है, ये सभी को करना चाहिए। 

उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान मौजूद प्रवासी भारतीयों में देश प्रेम की भावना जगाई। डिप्टी सीएम साव का स्पष्ट कहना है कि, विदेश की धरती पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा। ऐसे मामले पर देश में बात करूंगा। उन्होंने राजनीति से ऊपर देश के मान सम्मान को रखा। इस तरह अन्य राजनीति लोगों को एक बड़ी सीख दी है।