रायपुर आए MP के सीएम, विवाह समारोह में हुए शामिल

रायपुर आए MP के सीएम, विवाह समारोह में हुए शामिल

रायपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव निजी दौरे पर रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व विधायक विमल चोपड़ा के सुपुत्र के विवाह समारोह में शिरकत की।  मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।