इण्डियन ओवरसीज बैंक और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच हुआ एमओयू
सभी विभागों के कर्माचारियों के वेतन खाते खोलने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
रायपुर। इण्डियन ओवरसीज़ बैंक और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर 20 फरवरी को महानदी भवन रायपुर में हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी विभागों के वेतन खाते खोलना एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करना है।
इस अवसर पर इण्डियन ओवरसीज़ बैंक के क्षेत्र प्रमुख गौरी शंकर नायक ने कहा, "यह समझौता दोनों संगठनों के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा और हमें राज्य सरकार के कर्मचारियों को बैंकिंग की बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद करेगा।" इसके साथ ही क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि बैंक द्वारा सभी कर्मचारियों के वेतन खाते के साथ 1 करोड़ रू. का बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं, फ्री चेक बुक, एटीएम कार्ड एवं अनेक प्रकार की सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।
राज्य सरकार की ओर से शीतल शाश्वत वर्मा ने इस MoU पर अपनी स्वीकृति प्रदान की और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

admin 









