दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 21वीं बैठक हुई सम्पन्न - कैट

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (ZRUCC) की 21वीं बैठक हुई सम्पन्न - कैट

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाटागांव में यात्रियों की सुविधाओं हेतु रेलवे आरक्षण टिकट बुकिंग काउंटर खोलने हेतु सुझाव

शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश पर धार्मिक स्थलों हेतु स्पेशल ट्रेन की मांग

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 21वीं बैठक महाप्रबंधक तरुण प्रकाश की अध्यक्षता में जोनल कॉन्फ्रेंस हॉल बिलासपुर में सम्पन्न हुई। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ZRUCC सदस्य लोकेश साहू को साल श्रीफल से सम्मानित किया।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ रायपुर से कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ZRUCC सदस्य लोकेश साहू ने रेल यात्रियों एवं व्यापारियों की सुविधाओं हेतु कई विषयों को बैठक में प्रमुखता से उठाया, जो निम्नानुसार हैः-

01. उद्योग एवं व्यवसाय की दृष्टि से छत्तीसगढ़ प्रदेश भारत में अपनी अलग पहचान बना रहा है। प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है और इसमें रेलवे का भी महत्वपूर्ण योगदान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) रायपुर की ओर से रेलवे को धन्यवाद दिया गया तथा उद्योग एवं व्यवसाय को बढ़ाने हेतु रेलवे द्वारा मालवाहक ट्रेनों में दी जा रही सुविधाओं की संपूर्ण जानकारी व्यापारियों एवं व्यवसायिक संगठनों को उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

02. अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाटागांव में यात्रियों की सुविधाओं हेतु रेलवे आरक्षण टिकट बुकिंग काउंटर खोलने का सुझाव दिया गया, जिससे बस से आने वाले यात्रियों को रेल यात्रा के लिए आसानी से टिकट उपलब्ध हो सके।

03. सभी रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर पीने के पानी के लिए अधिक से अधिक नलों की व्यवस्था करने की मांग की गई, जिससे ट्रेन रुकने के दौरान भीड़भाड़ की स्थिति में यात्रियों को सुविधा मिल सके और अव्यवस्था से बचा जा सके।

04. गर्मी के समय सभी प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए वाटर फॉगिंग (फव्वारा) की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया। साथ ही, जो नई रेल लाइनें बनाई जा रही हैं, वहां पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रेल लाइन के दोनों ओर उचित दूरी पर वृक्षारोपण अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।

05. शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के माध्यम से धार्मिक यात्राओं जैसे जगन्नाथ पुरी, द्वारका, रामेश्वरम, बद्रीनाथ एवं अन्य धार्मिक, प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के लिए अलग-अलग समय पर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की गई।

लोकेश साहू ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन विकास कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु आग्रह किया।