स्काउटिंग के आदर्शों संग किया गया चिंतन दिवस का भव्य आयोजन

स्काउटिंग के आदर्शों संग किया गया चिंतन दिवस का भव्य आयोजन

किरंदुल से साहिल गुप्ता की रिपोर्ट

किरंदुल। DAV Public School Kirandul में भारत स्काउट एवं गाइड इकाई द्वारा  22 फरवरी रविवार को विद्यालय सभागार में स्काउटिंग के संस्थापक Robert Stephenson Smyth Baden-Powell का जन्मदिवस चिंतन दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर तथा लॉर्ड बेडन पावेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, कब एवं बुलबुल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड आंदोलन की स्थापना के उद्देश्य, सिद्धांतों एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इससे होने वाले नैतिक, सामाजिक एवं शारीरिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।

रेंजर लीडर तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत प्रेरक गतिविधियों ने विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर गाइड कैप्टन अनामिका एक्का, स्काउट कैप्टन नारायण प्रसाद, कब मास्टर राकेश कुमार, संगीत शिक्षिका अर्चना बघेल,  दिनेश कुमार यादव एवं लिपिक  तमन्ना नारंगे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य एस. के. श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों को चिंतन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्काउट-गाइड के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय सभागार में संपन्न यह आयोजन अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय रहा।