रायपुर (चैनल इंडिया)। कांग्रेस के दिवंगत नेता अर्जुन सिंह की विरासत कार्यक्रम में राजधानी रायपुर पहुंचे अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने महत्वपूर्ण बयान दिया। राजधानी रायपुर में दिवंगत कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह की बेटी वीणा सिंह ने अर्जुन सिंह सद्भावना फाउंडेशन के बैनर तले अर्जुन सिंह की तेंदूपत्ता नीति:मजदूर से मालिक सेमिनार का आयोजन किया था।
सेमिनार में शामिल होने राजधानी पहुंचे अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पार्टी को देश में जहर घोलने वाला बताया। इसके साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी को भी जहर घोलने वाला बताया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश में जहर घोलने का काम किया है। भाजपा हिंदुओं को और ऑल इंडिया मुस्लिम कम्युनिटी मुसलमानों को भडक़ाती हैं।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस कभी नक्सलवाद का समर्थक नहीं हो सकती। हम अहिंसा के समर्थक हैं। सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए अधिकारियों के शोषण के खिलाफ जो उनकी लड़ाई थी। हम उस मांग के समर्थन में थे लेकिन हिंसा के खिलाफ थे। मध्यप्रदेश में हमने एक भी सांप्रदायिक दंगा भी होने नहीं दिया।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि अर्जुन सिंह की स्मृति में जो जैसा करे वह कम है। उन्होंने आदिवासियों को देश का मूल निवासी बताया। उन्होंने कहा कि हम लोग सेंट्रल एशिया से आये हैं और हमने आदिवासियों को जंगल तक धकेल दिया है। कांग्रेस कभी नक्सलवाद का समर्थक नहीं हो सकती। हम अहिंसा के समर्थक हैं. सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए अधिकारियों के शोषण के खिलाफ जो उनकी लड़ाई थी हम उस मांग के समर्थन में थे लेकिन हिंसा के खिलाफ थे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब तक छत्तीसगढ़ साथ था हम जीतते थे, छत्तीसगढ़ अलग हुआ तो हम चुनाव हारने लगे. मुझे मध्यप्रदेश से ज्यादा प्यार छत्तीसगढ़ में मिला है। जिन्ना और सावरकर की वजह से देश का बंटवारा हुआ है। भाजपा हिंदुओं को भडक़ाती है, एआईएमआईएम मुसलमानों को भडक़ाती हैं। केवल दो पार्टियों के वोट बढ़ रहे हैं।
डॉ. महंत व भूपेश बघेल के घर गए
राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बुधवार को अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पहुंचे। वहां उनकी अगवानी की गई। दिग्विजय सिंह ने दोनों ही नेताओं के परिजनों से मुलाकात की व उनका हालचाल जाना।