भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर ने कावड़ियों का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

भाजपा मंडल भानुप्रतापपुर ने कावड़ियों का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के मंडल अध्य्क्ष नरोत्तम सिंह चौहान, मंडल महामंत्री भाजपा 
ज्वाला प्रसाद जैन,मंडल महामंत्री डिगेश खापर्डे, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष संकेत नसीने, अनुसूचित जनजाति महामंत्री गिरधारी नरेटी, अनुसूचित जाति लक्ष्मण कुलदीप, वरुण खापर्डे, राहुल सिंह धुनने,गुरु लाल सिंह रंधावा, रमल कोर्राम,वरुण खापर्डे ,अंकुर शुक्ला, रोशन मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भानुप्रतापपुर में शिव भक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आज तीसरे  सावन सोमवार के अवसर  कावड़ यात्रियों के साथ जल अभिषेक के लिए देवधारा लेकर भानुप्रतापपुर शहर के अंदर समस्त मंदिरों में जल अभिषेक किए। राम जानकी हनुमान मंदिर कांकेर रोड से देवधारा के लिए निकले।