रायपुर पुलिस ने ध्वस्त किया गांजा सप्लाय का नेटवर्क, 2 तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। गांजा का भंडारण कर सप्लाय करने वाले 2 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार किए गए। आरोपियों द्वारा किराए के मकान को गांजा भंडारण व सप्लाय का हब बनाया गया था।
थाना खम्हारडीह क्षेत्र के भावना नगर में आरोपियों को पकड़ा गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों द्वारा भावना नगर स्थित सेल टैक्स कॉलोनी में गांजा का भण्डारण व सप्लाय करने के लिस मकान किराए में लिया गया था। आरोपी मूलतः बिहार एवं उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम गांजा किया जब्त गया है। आरोपियों के कब्जे से तौल मशीन तथा 2 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3,95,000 रुपए आंकी गई। आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर गिरफ्तार आरेपियों से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। मकान मालिक के भूमिका की भी जांच की जा रहीं है। ये एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई है।
23 दिसंबर को एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी। बताया गया था कि थाना खम्हारडीह क्षेत्र के भावना नगर चिल्फी हाईट्स के आगे स्थित खाली प्लाट में खड़े 2 व्यक्ति के पास गांजा है। सूचना पर एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। दोनों के पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भावना नगर स्थित सेल टैक्स कॉलोनी में एक मकान किराए पर लिए हैं। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अन्य राज्यों से गांजा लाकर मकान में भण्डारण करते थे तथा ग्राहकों की मांग के आधार पर तौल कर टेप में पैकिंग कर सप्लाय करते थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3,75,000 रुपए, तौल मशीन तथा घटना से संबंधित 2 नग मोबाइल फोन कुल सामान कीमती लगभग 3,95,000 रुपए जब्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी
*01. साहिल कुमार गुप्ता उम्र 24 साल निवासी ग्राम गागी चौक थाना आरा नगर जिला भोजपुर बिहार। हाल पता - सेलटैक्स कालोनी भावना नगर थानाखम्हारडीह रायपुर।*
*02. विमल कुमार कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी दुर्गापुरी रगौर थाना मौदहा जिला हमीरपुर उत्तर-प्रदेश। हाल पता - सेलटैक्स कालोनी भावना नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।*

admin 










