हिन्दी साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति,लंबी बीमारी के बाद विनोद कुमार शुक्ल का निधन
कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का आज शाम लंबी बीमारी के बाद एम्स अस्पताल में निधन हो गया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिकों ने टैगोर नगर स्थित उनके निज निवास पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
साहित्य सृजन को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन सादगी एवं साहित्य सेवा का प्रेरक उदाहरण रहा। उन्हें वर्ष 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा वर्ष 2025 में साहित्य के सर्वोच्च सम्मान “ज्ञानपीठ पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। दिवंगत शुक्ल द्वारा दीवार में एक खिड़की रहती थी, नौकर की कमीज, झोपड़ी और बौना पहाड़, पेड़ पर कमरा, खिलेगा तो देखेंगे सहित अनेक रचनाएं, उपन्यास, कविता संग्रह एवं कहानियां लिखी गई।
दिवंगत साहित्यकार स्व. शुक्ल का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे मारवाड़ी मुक्तिधाम में होगा।

admin 










