तनाव के बीच बांग्लादेश का बड़ा फैसला, भारतीयों के लिए वीजा सेवा सस्पेंड

तनाव के बीच बांग्लादेश का बड़ा फैसला, भारतीयों के लिए वीजा सेवा सस्पेंड

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते कूटनीतिक तनाव के बीच बांग्लादेश ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं। बांग्लादेश हाई कमीशन ने ‘अनिवार्य परिस्थितियों’ का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है।

बताया गया है कि नई दिल्ली समेत भारत के कई शहरों में बांग्लादेशी वीजा और कांसुलर सेवाएं अगले आदेश तक बंद रहेंगी। इस फैसले का सीधा असर भारत से बांग्लादेश यात्रा की योजना बना रहे लोगों पर पड़ेगा। फिलहाल दोनों देशों के बीच हालात सामान्य होने तक वीजा सेवाएं बहाल होने की संभावना कम मानी जा रही है।