Raipur Crime : रायपुर के स्पॉ सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, ढाई साल से फरार संचालक गिरफ्तार
रायपुर। देह व्यापार के प्रकरण में 2.5 वर्षो से फरार मुख्य आरोपी द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर के संचालक पिंटू जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। थाना सिविल लाइन के अपराध क्रमांक 311/23 धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट एवं 370 भादवि. एवं के प्रकरण में दिनांक 24.06.2023 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन एवं एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 2 नग मोबाइल फोन जब्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय में चालान पेश करने के साथ ही फरार आरोपी पिंटू जायसवाल उर्फ गजेंद्र जायसवाल के खिलाफ 173 (8) जा.फ़ौ. के तहत विवेचना की जा रही थी।
द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर रमाकांत साहू द्वारा की जा रही थी l फरार आरोपी पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। आरोपी की पतासाजी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही उसके गृह ग्राम कलमी बरमपुर, जिला मुंगेली में भी उसकी तस्दीक कर पतासाजी की जा रहीं थी। थाना सिविल लाइन एवं एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्रवाई कर अंततः आरोपी पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी लगभग 2.5 वर्षों से फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस का भी योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल उम्र 32 साल निवासी ग्राम बरमपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली।*

admin 










