चैनल इंडिया के दफ्तर में संगीत कला का प्रदर्शन कर गणेश मंडली ने जीता दिल

चैनल इंडिया के दफ्तर में संगीत कला का प्रदर्शन कर गणेश मंडली ने जीता दिल

राजा महाराजाओं के समक्ष दादा परदादा करते थे संगीत कला का प्रदर्शन

रायपुर। चैनल इंडिया रायपुर के ऑफिस में गणेश मंडली के कलाकार पहुंचे थे। मंडली के कलाकारों ने अपनी संगीत कला का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। पूर्वजों के समय से चली आ रही परंपरा को मंडली जीवंत रखने का काम कर रही है। अलग अलग स्थान में जाकर संगीत के साथ भजन, शास्त्री संगीत, सुगम संगीत आदि प्रस्तुत कर दिल जीत रही है।
गणेश मंडली के प्रमुख देवराज निषाद ने अपने साथी कलाकार कृष्णा वेषगार, मंजू वेषगार,साई कुमार का परिचय कराते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पारंपरिक परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। हमारे बुजुर्ग राजा महाराजाओं के समक्ष संगीत कला का प्रदर्शन करते थे। पहले राजा कला का सम्मान कर पुरस्कार देते थे और आज जगह-जगह अपनी कला का प्रदर्शन करने पर भी हमें पुरस्कार प्राप्त होते हैं, उससे गुजारा चलता है। चैनल इंडिया के दफ्तर में प्राप्त सम्मान के लिए समिति के प्रमुख देवराज निषाद ने  प्रधान संपादक पवन दुबे को धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया।