कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज राजीव भवन में 

Congress

कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज राजीव भवन में 
रायपुर। राजीव भवन में आज शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे और पीसीसी चीफ दीपक बैज उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस के सभी 35 विधायक इस बैठक में शामिल होंगे और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।