मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवदंपतियों को सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएं

मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवदंपतियों को सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मंत्री राजेश अग्रवाल छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आज राजिम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नक्सलवाद का रास्ता त्यागकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने वाले परिवारों का विवाह होना प्रदेश सरकार के सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में की जा रही यह पहल हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संदेश देती है।