गाय के साथ दुष्कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार,गाड़ी के नंबर से पकड़ा गया

गाय के साथ दुष्कृत्य करने वाला आरोपी गिरफ्तार,गाड़ी के नंबर से पकड़ा गया

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुरानी बस्ती थाना इलाके में गाय के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 है। आरोपी आशीष मिश्रा (53 वर्ष) निवासी अवधपुरी कॉलोनी सेक्टर 2 भाटागांव थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र जिला रायपुर का रहने वाला है। स्थाई पता शिखर अपार्टमेंट मकान नंबर 151 थाना सुपेला जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ है। 1 सितम्बर को प्रार्थिया ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की वह दिनांक 30 अगस्त को अपने घर के हाल में पढ़ाई कर रही थी,उनके परिजन सो गए थे। उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरा चालू था। रात के चौथे पहर में 03.50 बजे से 03.55 के मध्य सीसीटीवी की स्किन में देखी कि उनके घर के सामने में एक अधेड़ उम्र का आदमी एक गाय सफेद रंग के साथ दुष्कृत्य कर रहा था। यह देखकर प्रार्थियां ने अपने पिता मां भाई को जगा कर बताएं वह लोग भी सीसीटीवी कैमरा में उक्त कृत्य को देखे प्रार्थीया के पिता और भाई घर के बाहर जाकर उक्त आदमी को आवाज दी तो वह वहां से भाग गया था। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 50 वर्ष के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 350/2024 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 पंजीबद्ध का विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान अज्ञात आरोपी की पता तलाश में लिए घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया,जिसमें अज्ञात आरोपी के मोटरसाइकिल के नंबर से आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया।