अकलतरा एनआई कार्य खत्म होते ही गाड़ियां बहाल, आज से फिर दौड़ेंगी MEMU-पैसेंजर

अकलतरा एनआई कार्य खत्म होते ही गाड़ियां बहाल, आज से फिर दौड़ेंगी MEMU-पैसेंजर

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त की गई ट्रेनों को अब चरणबद्ध तरीके से बहाल किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया है।


इन ट्रेनों का संचालन फिर शुरू

रेलवे के अनुसार निम्न ट्रेनें तय तारीखों में अपने निर्धारित समय पर चलेंगी—
68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू: 8 से 9 अप्रैल
68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू: 8 से 9 अप्रैल
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू: 8 से 9 अप्रैल
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू: 9 से 10 अप्रैल
68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू: 8 से 9 अप्रैल
68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू: 9 से 10 अप्रैल
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर: 8 से 9 अप्रैल
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर: 9 से 10 अप्रैल
68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू: 8 से 9 अप्रैल
68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू: 8 से 9 अप्रैल
68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू: 8 से 9 अप्रैल
68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू: 8 से 9 अप्रैल

शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी बहाल
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू: 8 से 9 अप्रैल
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू: 8 से 9 अप्रैल

यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले NTES या हेल्पलाइन 139 के माध्यम से ट्रेनों की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

क्यों हुआ था बदलाव?
अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए NI कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द या आंशिक रूप से संचालित किया गया था। अब कार्य पूरा होने के बाद धीरे-धीरे सेवाएं सामान्य की जा रही हैं।