Women power club द्वारा भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए सेवा अभियान
रायपुर। भीषण गर्मी के इस दौर में जहाँ इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी पानी और भोजन की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं Women power club ने अपनी संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक सराहनीय पहल की है।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी Women power club के सदस्यों द्वारा पक्षियों के लिए दान (अन्न) एवं स्वच्छ जल की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर की जा रही है। इस अभियान के तहत पेड़ों, छतों और सार्वजनिक स्थलों पर मिट्टी के पात्र (पानी के बर्तन) लगाए जा रहे हैं, ताकि तपती गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके।
क्लब के सदस्यों का मानना है कि “मानवता केवल इंसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर जीव के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।” इसी सोच के साथ यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है, जो समाज में करुणा और सेवा का संदेश देता है।
Women power club ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों, मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी और दाना रखने की छोटी-सी पहल जरूर करें, जिससे अधिक से अधिक जीवों की रक्षा हो सके।
यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में मानवता, सहानुभूति और सेवा भावना को भी मजबूत करती है।

admin 





