राडा ऑटो एक्सपो : अब तक रिकॉर्ड 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री, रोड टैक्स में छूट का 5 दिन शेष

राडा ऑटो एक्सपो : अब तक रिकॉर्ड 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री, रोड टैक्स में छूट का 5 दिन शेष

रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहा है राडा ऑटो एक्सपो,5 फरवरी को होगा समापन

रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे राडा ऑटो एक्सपो को ग्राहकों का जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। ग्राहकों के उत्साह के चलते राडा ऑटो एक्सपो में अब तक 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो चुकी है। वहीं रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट के साथ वाहन खरीदने का सुनहरा अवसर अब सिर्फ पांच दिन शेष है। भव्य एक्सपो 5 फरवरी को खत्म हो जाएगा। एक्सपो खत्म होने से पहले ग्राहक रोड टैक्स में छूट के साथ ही डीलर्स और कंपनियों के आकर्षक ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। शनिवार को एक्सपो में अतिथि छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल थे।


सीएसआईडीसी अध्यक्ष अग्रवाल ने किया निरीक्षण
मुख्यअतिथि सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल का राडा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर राजीव अग्रवाल ने राडा ऑटो एक्सपो की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन में ग्राहकों को एक ही जगह पर वाहन चुनने के कई ऑप्शन मिल जाते हैं। श्री अग्रवाल ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

ग्लोबल ब्रांड्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी

राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एक्सपो में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नवीनतम मॉडल, लक्जरी गाड़ियां और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की एक श्रृंखला यहां प्रदर्शित की गई है। राडा के अध्यक्ष रविंद्र भसीन, उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, सचिव विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन और राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी अमर पारवानी, फाडा के रिसर्च एंड एकेडमी के नेशनल चेयरमैन  मनीष राज सिंघानिया, फाडा के पूर्व स्टेट चेयरमैन अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह, फाडा के स्टेट चेयरमैन विवेक गर्ग ने बताया कि पैसेंजर व्हीकल ही नहीं यहां ग्राहकों को एक ही जगह पर सभी ब्रांड्स की तुलना करने का मौका मिल रहा है।

एक्सपो स्थल पर ही पंजीयन की सभी सुविधा

एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

छूट का लाभ उठाने का मौका ना छोड़े

राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी का कहना है कि ग्राहक राडा ऑटो एक्सपो में छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है। ऑटो एक्सपो में हर दिन खरीदी का रिकॉर्ड बनते जा रहा है। 12 दिनों में 23 हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हो चुकी है।