राडा ऑटो एक्सपो : 15 दिनों में रिकॉर्ड 30 हजार वाहनों की बिक्री,जल्दी करें "छूट का लाभ लेने अंतिम दो दिन शेष"
रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ लेने आखिरी मौका
रायपुर। राजधानी रायपुर के श्रीराम बिजनेस पार्क में चल रहे ऑटोमोबाइल महाकुंभ राडा ऑटो एक्सपो-26 को जबर्दस्त प्रतिसाद मिल रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दी जा रही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट और कंपनियों व डीलर्स के ऑफर्स के चलते एक्सपो में 15 दिनों में रिकॉर्ड 30,000 वाहनों की बिक्री हो गई।

मंगलवार को एक्सपो में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, अतिविशिष्ट अतिथि सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव, अतिविशिष्ट अतिथि ग्रामीण विधायक मोती लाल साहू, अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राज कमल सिंघानिया, चोला फाइनेंस से सीएफओ बलराज, एनबीएम वेंकट रत्नम, एनएसएम अक्षय पुराणिक, एनएसएम वल्लभ, एनआरएम अभिष्ठ, अविनाश निगम, जेडएसएम समीर और जेडसीओएम श्री प्रवीण, एचडीएफसी बैंक के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट नेशनल हेड बालाजी वर्मा, जेडयूएनओ से तरुण पटेल, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स रोहित अग्निहोत्री मौजूद रहे।

इस मौके पर राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन, राडा के उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी, राडा के सचिव विवेक अग्रवाल, राडा के कोषाध्यक्ष मुकेश सिंघानिया, कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन अमर पारवानी, फाडा के पूर्व अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया, राडा के पूर्व अध्यक्ष एवं फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के अध्यक्ष विवेक गर्ग, फाडा छत्तीसगढ़ चेप्टर के पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, राडा के पूर्व अध्यक्ष जयेश पिथालिया,शशांक शाह आदि मौजूद रहे।

*एक साथ कई इवेंट, वाहन कंपनियों व बैंक अधिकारियों का दौरा*
राडा ऑटो एक्सपो में मंगलवार को एक साथ कई इवेंट हुए। वहीं अंतिम तीन दिन में छूट का फायदा लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। उधर, मारुति सुजुकी कंपनी के अधिकारी भी राडा एक्सपो पहुंचे। उन्होंने मारुति सुजुकी के स्टॉलों और नेक्सा और विक्टोरिस जोन का दौरा किया।
*50 प्रतिशत की छूट का मौका अब सिर्फ 2 दिन*
राडा के अध्यक्ष रविन्द्र भसीन और उपाध्यक्ष कैलाश खेमानी ने बताया कि राडा ऑटो एक्सपो-26 के लिए छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी है। इस छूट का लाभ लेने से ना चूके। 5 फरवरी तक ही रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट का फायदा ले सकते हैं।

*एक्सपो स्थल पर एक ही जगह सभी सुविधाएं*
राडा ऑटो एक्सपो स्थल पर एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं ग्राहकों को मिल रही है। एक्सपो स्थल पर अस्थायी आरटीओ कार्यालय बनाया गया है। आरटीओ के अधिकारियों के साथ में उनकी टीम मौजूद रहती है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद मौके पर ही वाहनों का पंजीयन करती है। वाहन एचएसआरपी प्लेट लगकर निकल रहे हैं। राडा पदाधिकारियों ने बताया कि एचएसआरपी लगाने के लिए ग्राहकों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
*उल्लास और उमंग से भरा रहा माहौल*
मंगलवार की शाम राडा एक्सपो में कई सम्मानित अतिथि पहुंचे। राडा के पदाधिकारियों ने उनका सम्माना किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया।

admin 









