रायपुर ट्रैफिक पुलिस की नई व्यवस्था: जाम की सूचना दें, तुरंत पहुंचेगी टीम
रायपुर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर ट्रैफिक विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 9479210632 जारी किया है, जिस पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से जाम की जानकारी दी जा सकती है।
यातायात पुलिस ने बताया कि अब किसी भी क्षेत्र में जाम लगने पर आम लोग सीधे इस नंबर पर सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही आईटीएमएस/कंट्रोल रूम से नजदीकी पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट किया जाएगा।
इसके बाद टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को व्यवस्थित करेगी और जाम को जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेगी। इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को त्वरित राहत देना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाना है।

admin 





