कमाण्डर पापाराव ने हथियार और कारतूसों के जखीरे दिखाए

कमाण्डर पापाराव ने हथियार और कारतूसों के जखीरे दिखाए

रायपुर। छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में बुधवार सबसे बड़ा दिन साबित हुआ। ऐसा हम इसलिए क्योंकि, बस्तर में बचे आखरी बड़े कैडर का नक्सली पापाराव ने जगदलपुर में अपने साथियों के साथ सरेंडर कर दिया। इनमें सात महिला नक्सली समेत 11 पुरुष नक्सलियों ने सरेंडर किया। नक्सलियों ने एके 47 सहित 12 हथियार, कारतूस और कैश के साथ सरेंडर किया। पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने संविधान की प्रतियां देकर उनका स्वागत किया।