जिंदल फाउंडेशन और भुवनेश्वर नगर निगम ने इवेंट्स के दौरान पब्लिक हाइजीन को मजबूत करने के लॉन्च की मोबाइल सैनिटेशन यूनिट
जिंदल फाउंडेशन ने BMC को पूरी तरह सुसज्जित ट्रक-माउंटेड मोबाइल सैनिटेशन यूनिट की प्रदान
पहल का उद्देश्य बड़े सार्वजनिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान सुलभ और स्वच्छ शौचालय सुविधा उपलब्ध कराना
रायपुर। सामुदायिक कल्याण और बेहतर शहरी स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए जिंदल फाउंडेशन ने भुवनेश्वर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) के सहयोग से एक मोबाइल सैनिटेशन यूनिट शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य शहर में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों, त्योहारों और बड़ी भीड़ के दौरान नागरिकों को आसानी से उपलब्ध और स्वच्छ शौचालय सुविधा प्रदान करना है।
जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन शालू जिंदल और BMC की मेयर सुलोचना दास ने भुवनेश्वर में इस ट्रक-माउंटेड मोबाइल सैनिटेशन यूनिट को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंजुलता कन्हार (डिप्टी मेयर, BMC), चंचल राणा, IAS (कमिश्नर, BMC), कैलाश चंद्र दास, OAS-SAG (एडिशनल कमिश्नर, BMC), बिरंची नारायण महासुपाकर (कॉपोरेटर और स्टैंडिंग कमेटी ऑन सैनिटेशन के प्रमुख, BMC), प्रशांत होता (प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एंड हाई इम्पैक्ट सोशल प्रोजेक्ट्स, जिंदल स्टील) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से डिज़ाइन की गई यह ट्रक-माउंटेड सैनिटेशन सुविधा शहर के सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भुवनेश्वर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन इसके संचालन, तैनाती और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेगा, ताकि आवश्यकता के समय नागरिकों को बेहतर सेवा मिल सके।
इस अवसर पर शालू जिंदल ने कहा, “जिंदल फाउंडेशन का विश्वास है कि स्वच्छ और गरिमापूर्ण सैनिटेशन तक पहुंच एक स्वस्थ और समावेशी समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और बड़े सार्वजनिक आयोजनों के साथ ऐसी सुविधाओं की आवश्यकता और बढ़ गई है। यह मोबाइल सैनिटेशन यूनिट भुवनेश्वर को स्वच्छ और नागरिक-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इस पहल में भुवनेश्वर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी करके हमें प्रसन्नता है।”
मेयर सुलोचना दास ने जिंदल फाउंडेशन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मोबाइल सैनिटेशन यूनिट बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान नागरिकों और आगंतुकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साझेदारियां शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्वच्छता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मोबाइल सैनिटेशन यूनिट की विशेषताएं:
यह ट्रक-माउंटेड यूनिट पुरुषों और महिलाओं दोनों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। पुरुष अनुभाग में एक वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट, एक इंडियन स्टाइल टॉयलेट, तीन यूरिनल और एक वॉश बेसिन की सुविधा है। वहीं महिला अनुभाग में दो इंडियन स्टाइल टॉयलेट, एक वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट और एक वॉश बेसिन की व्यवस्था है। यूनिट में निर्बाध संचालन के लिए डीजल जनरेटर लगाया गया है तथा बेहतर वेंटिलेशन और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रत्येक अनुभाग में एग्जॉस्ट फैन लगाए गए हैं।
कार्यक्रम में 100 से अधिक स्वच्छता कर्मचारी, कॉरपोरेटर, BMC के अधिकारी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर जिंदल स्टील के वाइस प्रेसिडेंट और CSR हेड ऋषि पठानिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

admin 









