आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का करना होगा उपयोग ,रेलवे फाटक 2 मई तक रहेगा बंद

आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का करना होगा उपयोग ,रेलवे फाटक 2 मई तक रहेगा बंद

रायपुर। भिलाई-भिलाई नगर रेलखंड के बीच स्थित खुर्सीपार रेलवे समपार क्रमांक 440 पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण सड़क यातायात 2 मई तक बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अनुसार, किमी 855/7-9 स्थित इस समपार पर अप लाइन में आवश्यक मरम्मत और मशीनी कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पहले 18 अप्रैल की रात 8 बजे से 27 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक फाटक बंद किया गया था, लेकिन काम पूरा नहीं होने के कारण अवधि बढ़ा दी गई है।
अब यह रेलवे फाटक 2 मई 2026 की रात 8 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले सभी प्रकार के सड़क वाहनों का आवागमन प्रभावित होगा।
रेलवे ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए पहले से ही अपने यात्रा मार्ग की योजना बना लें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।