सेमीफाइनल में भारत की संभली शुरुआत : शुरुआती झटके के बाद सैमसन-किशन ने संभाली पारी,पावर प्ले में 67 रन

सेमीफाइनल में भारत की संभली शुरुआत : शुरुआती झटके के बाद सैमसन-किशन ने संभाली पारी,पावर प्ले में 67 रन

मुंबई। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआती झटके अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद मजबूत वापसी की है। एक विकेट जल्दी गिरने के बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को संभाल लिया।
दोनों बल्लेबाजों ने पावर प्ले का भरपूर फायदा उठाते हुए तेजी से रन बनाए और पहले छह ओवर में भारत का स्कोर 67 रन तक पहुंचा दिया। सैमसन और किशन ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए चौकों-छक्कों की मदद से रन गति तेज रखी।
सेमीफाइनल जैसे अहम मुकाबले में शुरुआती झटके के बावजूद भारत की यह तेज शुरुआत टीम के लिए काफी सकारात्मक मानी जा रही है। अब मध्य ओवरों में भी इसी लय को बनाए रखना भारतीय टीम के लिए अहम होगा।