सार्वजनिक रूप से जोड़ता है वंदे मातरम, विधानसभा में चर्चा पर बोले सीएम

सार्वजनिक रूप से जोड़ता है वंदे मातरम, विधानसभा में चर्चा पर बोले सीएम
रायपुर (चैनल इंडिया)। विधानसभा में वंदे मातरम पर हुई चर्चा पर बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जो समाज इतिहास से समझ नहीं लेता उसका भविष्य बर्बाद हो जाता है। आज इस अवसर पर सभी महापुरुष को याद करता हूं। वंदे मातरम चेतना से जोड़ता है, सार्वजनिक रूप से जोड़ता है।
राष्ट्रगीत की 150वीं जयंती पर विशेष चर्चा के लिए धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गौरवगाथा का वर्णन करने हर देशवासी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने संसद में इस विषय पर चर्चा कराने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, शहीद इस गीत के साथ फांसी को स्वीकार कर लेते थे। कांग्रेस को तुष्टिकरण करना था। तत्कालीन सरकार ने इस गीत का तुष्टिकरण कर तोड़ मरोड़ कर इस्तेमाल किया। जन्मभूमि की प्रशंसा के लिए राष्ट्रगीत के कुछ अंश ही लिए गए, क्योंकि कुछ मुस्लिम लोग को इस बात से दिक्कत थी।
वंदे मातरम स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा है: डॉ. रमन
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, स्वतंत्रता आंदोलन की ऊर्जा है। वंदे मातरम के जब 50 वर्ष पूरे हुए तब भारत अंग्रेजों के गुलामी में था। वंदे मातरम के 100 साल पूरे हुए तो देश पर आपातकाल थोपा गया। अब 150 वर्ष वंदे मातरम को पूर्ण हो रहे हैं तो केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार है, वंदे मातरम पर चर्चा इसलिए जरूरी है, क्योंकि आज हम नए युग की तरफ बढ़ रहे हैं।