महिला आरक्षण बिल पास होता तो हम कांग्रेस को इसका श्रेय देते लेकिन उन्होंने गद्दारी कीः अरूण सिंह

महिला आरक्षण बिल पास होता तो हम कांग्रेस को इसका श्रेय देते लेकिन उन्होंने गद्दारी कीः अरूण सिंह

भारत में महिलाओं को पूजा जाता है, कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को समर्थन न देकर उनका अपमान कियाः विष्णुदेव साय

रायपुर। लोकसभा में संविधान में 131वां संशोधन बिल वोटिंग के बाद गिर गया। यह बिल महिला आरक्षण कानून के संशोधन के लिए संसद में पेश किया गया था। इस बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट मिले। बिल को दो तिहाई वोट नहीं मिल पाया और संसद में यह पारित नहीं हो सका। 

इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर पहले देश में उत्साह का माहौल था लेकिन यह पास नहीं हो सका दुर्भाग्य का विषय है कि हमारी माता बहनों की खुशी में खलल डाला गया। 

प्राचीन काल से हमारे देश में नारियों की पूजा होती आई है, उन्हें दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी का अवतार मानते हैं। इस दिशा में उनका नेतृत्व सुनिश्चित करने का काम होने जा रहा था जिस तरीके से एनडीए गठबंधन विशेष कर कांग्रेस, टीएमसी, सपा के लोगों ने इस अधिनियम का विरोध किया उसे पास नहीं होने दिया। हमारे देश की आधी आबादी के खुशियों में पानी फेरने का काम किया, महापाप किया, इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। 

छत्तीसगढ़ में हम नारियों को सम्मान करने इस साल नारी गौरव दिवस घोषित किया है। इस वर्ष राज्यसभा में लक्ष्मी वर्मा को भेजा गया। नारी सम्मान के लिए पंचायती राज में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया था जो आज 57 प्रतिशत है। आज 22 प्रतिशत के करीब करीब महिलाओं का विधानसभा में नेतृत्व है।

आज भी महिलाओं के नाम पर आवास योजना, शौचालय निर्माण, धुएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर महिलाओं के ही नाम पर किया जा रहा है, आज 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है 25-26 में 17 हजार करोड़ रुपए सम्मान राशि के तहत महतारी वंदन योजना में दी गई है।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होता तो संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत नेतृत्व का मौका मिलता। कांग्रेस पिछले 3 दशकों से महिला आरक्षण की बात करते आ रही हैं लेकिन जब भी उसे पास करने का वक्त आता है तो मुंह फेर लेती हैं। 

इस बार भी कांग्रेस तरह-तरह के बहाने बनाकर इस बिल को पास होने नहीं दिया। यह हमारी बहनों के साथ धोखा है, उनका अपमान है। इसका खामियाजा इंडी गठबंधन को पड़ेगा और जहां तक की श्रेय लेने की बात है हम श्रेय देने को तैयार है लेकिन महिला आरक्षण बिल को पास होने दिया जाए। 

बिल के बारे में तर्क पूर्वक समझाया गया था लेकिन उन्हें नारियों का सम्मान नहीं करना था लेकिन आज उनका असली चेहरा आज हमारे देश की माता बहनों के सामने उजागर हो गया है। इनकी फूट डालो राजनीति करों की नीति है। यह सब माताएं बहने अब जान चुकी है निश्चित रूप से आने वाले समय में इसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ेगा। 

प्रधानमंत्री ने 2014 के पहले अपने महिलाओं की स्थिति को जाना था और आज महिलाओं को उज्ज्वला योजना गैस सिलेंडर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यह सब योजनाएं लाई है लेकिन इंडी गठबंधन ने इस पर पानी फेर दिया है। हमारा संघर्ष जारी रहेगा हम आशावादी है और हम पर 70 करोड़ महिलाओं का आशीर्वाद एनडीए पर, हमारी पार्टी पर है। विधानसभा लोकसभा में महिलाओं को नेतृत्व करने का हक है जिसे हम दिला कर रहेंगे आज हमने महिलाओं से क्षमा मांगा है।

कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नकारात्मक स्वभाव के कारण जो दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना था वह काला दिन हो गया भारतीय जनता पार्टी इस कृत्य को भी माफ नहीं करेगी। जब-जब महिलाओं की बात आई है कांग्रेस ने सदैव गद्दारी करने का काम किया। 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस ने कैसे बदल दिया, ट्रिपल तलाक का कानून आया उसमें भी कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के साथ गद्दारी की सदैव कांग्रेस महिलाओं के हितों की उपेक्षा करती रही है। तीन दशक हो गए लोग इंतजार कर रहे थे। महिला बिल का विरोध तो ठीक है, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उसे फाड़ने का काम किया महिलाओं को गाली देने का काम किया। 

इस बार संसद में तीन बिल आए तो देश में महिलाओं के मन में उत्साह का माहौल था और यह आशा लगाकर रखा गया था कि बिल पास हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस पहले से यह मन बना कर रखी थी और इस बिल का विरोध किया, नारियों का अपमान किया। सबसे बड़ी बात यह है तो जब बल गिरा तो कांग्रेस के लोगों ने तालियां बजाई, संसद की मेज पीटी और बाहर जाकर के खुशियां मनाई। 

प्रधानमंत्री ने पहले ही कह दिया था अगर आपको इस बिल पास होने का श्रेय लेना है तो हम दे देंगे लेकिन राजनीति से ऊपर उठकर इस बिल को पारित करने दीजिए लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। मैं यह बताना चाहूंगा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में अपना पदभार ग्रहण किया तब से केंद्र सरकार महिलाओं के हित के लिए जो काम कर रहे हैं उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। 

नरेंद्र मोदी ने 10 करोड़ 33 लाख उज्जवला गैस कनेक्शन, 32 करोड़ से ज्यादा जनधन खाता, 3 करोड़ से ज्यादा लखपति दीदी, 35 करोड़ मुद्रा लोन, सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 4 करोड़ 53 लाख बेटियों को भविष्य संवारने के लिए पैसा दिया गया और मातृत्व अवकाश के लिए 26 सप्ताह का लाभ देने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। 

आज पूरी नारी शक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर, मंडल तक इस बात को पहुंचाने का काम किया जाएगा कि कांग्रेस ने महिलाओं के साथ बहुत गलत किया है।