सीएम विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के मड़ियापार के पोला महोत्सव में होंगे शामिल

सीएम विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के मड़ियापार के पोला महोत्सव में होंगे शामिल

भिलाई से जॉन बी प्रसाद की रिपोर्ट

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 सितंबर को ग्राम मड़ियापार के दौरे पर रहेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय 2 सितंबर को दोपहर 2.23 बजे पुलिस ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के ग्राम मड़ियापार के लिए प्रस्थान करेंगे और 2.55 बजे ग्राम वहां पहुंचेंगे। वे दोपहर 3 से 4 बजे तक पोला महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 4.5 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।